kuchhkhhash
- 33 Posts
- 518 Comments
पांवों में पायल हैं,
बेड़ियाँ नहीं
जरा जल्दी में चलना.
———————–
हाथों में चूड़ियाँ हैं,
बंधन नहीं
स्वयं को सिद्ध करना.
———————-
होठों पर लाली है,
मूकता नहीं
मौन को स्वर देना.
———————-
आँखों में काज़ल है,
स्याह रातें नहीं
नज़रें उठी रखना.
———————-
मन में बेचैनी है,
संशय नहीं
आस मत हारना.
———————-
Read Comments